सलमान खान के बायस्ड होने पर सिद्धार्थ शुक्ला का भड़का गुस्सा कहा- उकसाया गया मुझे
बिग बॅास 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला शो जीतने के बाद लगातार अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर भी सिद्धार्थ शुक्ला की लोकप्रियता ठीक उसी तरह बरकरार है जैसे बिग बॅास 13 के दौरान हुआ करती थी।
शो जीतने के बाद भी सिद्धार्थ शुक्ला को सोशल मीडिया पर नफरत का सामना करना पड़ा। जहां पर शो में उनके रवैये से लेकर शो का पहले से तय विनर बनाने तक की बात सामने आई।

इसके साथ ये भी बात और दौरान सामने आयी कि चैनल ने उन्हें पक्षपात करते हुए शो का विनर बनाया है। सिद्धार्थ शुक्ला से अधिक वोट असीम रियाज को मिले थे। इस पर पहली बार स्पॅाटबॅाय से बातचीत के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने बात की और करारा जवाब दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











