Shona Shona Video: छा गया सिद्धार्थ शुक्ला- शहनाज गिल का रोमांस, फैंस ने बोला ये जोड़ी आग है
बिग बॅास 13 को एक साल बीत गया है इसके बाद भी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी की लोकप्रियता बरकरार है। सिद्धार्थ और शहनाज गिल का नया गाना शोना शोना रिलीज हो गया है। इस गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। रेट्रो लुक के साथ शहनाज इस पूरे म्यूजिक वीडियो काफी हॅाट दिखाई दे रही हैं।
वहीं सिद्धार्थ शुक्ला अपने रोमांटिक अंदाज के साथ दिल जीत लेने में सफल हुए हैं। इस वीडियो की सबसे बड़ी खूबी यही है कि बिग बॅास 13 के दौरान जहां पर सिद्धार्थ शुक्ला के पीछे शहनाज उनको मनाते हुए नजर आती थीं। इस वीडियो में दोनों की जोड़ी को इस तरह प्रस्तुत किया गया है कि सिद्धार्थ हर जगह शहनाज के सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कभी एक दूसरे की आंखों में तो कभी शहनाज अपने पीछे सिद्धार्थ शुक्ला को नचाते हुए दिखाई देती हैं। दोनों को इस बार लुक भी काफी बेहतरीन तरीके से दिखा है। टोनी कक्कड़ ने इस बार भी अपने गाने में मस्ती और रोमांस का फ्लेवर बिठा कर रखा है जो कि सुनने और दिखने में काफी अच्छा लगता है। शहनाज ने बिग बॅास के बाद अपना वजन भी काफी कम किया है। वह काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं।
बुधवार को इस सांग के रिलीज के बाद से ही शोना शोना सिडनाज की जोड़ी सोशल मीडिया पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस दोनों की तस्वीर शेयर कर बोल रहे हैं ये जोड़ी आग ही आग लगा रही है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज का ये दूसरा गाना है। इससे पहले दोनों भुला दूंगा सांग में नजर आए थे। शहनाज का टोनी कक्कड़ के साथ ये दूसरा गाना है। चलिए फिर बिना इंतजार कराए आपको दिखाते हैं शहनाज और सिद्धार्थ का ये सांग वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications