Bigg Boss विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने SidNaaz पर दे डाला ऐसा बयान, शहनाज गिल का फूटेगा गुस्सा !
बिग बॉस 13 इस बार कई मायनों में खास रहा है। इस घर में कुछ जोड़ियां बनीं तो कुछ टूटी भीं। ऐसी ही जोड़ी है सिडनाज की। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला अच्छे दोस्त बने। जिन्हें सिडनाज के नाम से खूब फेम मिला। चुलबुली शहनाज गिल और सिद्धार्थ शो में लड़ते तो कभी प्यार करते दिखे। इस जोड़ी को खूब प्यार मिला। लेकिन हाल में ही सिद्धार्थ शुक्ला ने कुछ ऐसा बयान दे डाला जिसे सुन चुलबुली शहनाज को अच्छा नहीं लगेगा।
शहनाज गिल को बिग बॉस से निकलते ही शो भी मिल चुका है। वह मुझसे शादी करोगे में पारस छाबड़ा संग नजर आ रही हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काम कर रहे हैं। हाल में ही एक फैन ने जब सिद्धार्थ शुक्ला से पूछा कि सिडनाज पर कुछ अपडेट दें। तो उन्होंने कहा, इस पर क्या कहूं, सिडनाज मत करो, सिद्धार्थ भी तो करो कुछ।


Click it and Unblock the Notifications











