Bigg Boss 13: सलमान हुए आग बबूला, पारस, शेफाली और सिद्धार्थ को कहा शर्म करो Video
दिवाली स्पेशल बिग बॅास 13 इस बार घरवालों के लिए काफी भारी पड़ने वाला है। जिस तरह से ये वीक गया है वो काफी हैरान करने वाला रहा है। आज वीकेंड के वार के एपिसोड का इंतजार ना सिर्फ दर्शकों को है बल्कि खुद घरवालें ये जानना चाहते हैं कि सलमान खान किसका साथ देते हैं।
इसका एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। जहां पर सलमान खान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। सलमान खान क्लास लगाते हुए सभी को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाते हैं। पारस से सलमान कहते हैं कि पारस को तो कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये तो बिग बॅास को भी धमकी देते हैं।

सलमान कहते हैं कि पारस को मेरी बात भी नहीं पसंद आयी। सलमान कहते हैं कि पारस ने कहा है कि सलमान सर की चिक चिक कुछ ज्यादा हो रही है। पारस कहते हैं नहीं सर ऐसा नहीं है। सलमान कहते हैं कि काश, मैं तुम्हें वो दिखा पाता जो तुमने कहा है। सलमान आगे कहते हैं कि यहां पर एक लड़की दूसरी लड़की की इज्जत नहीं कर रही है।
शेफाली से कहते हैं कि आप शहनाज को उनके कैरेक्टर का सर्टिफिकेट देंगी। सिद्धार्थ डे ने टास्क के दौरान शहनाज को कहा था कि पारस उन पर थूकता भी नहीं है। इस पर सलमान भड़क जाते हैं बोलते हैं कि आप यहां पर नाम कमाने आए हैं और ये सब कर रहे हैं। अंत में सलमान कहते हैं कि आज मुझे यहां पर आना ही नहीं चाहिए था। यहां देखिए आज के एपिसोड का ये प्रोमो वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications