Bigg Boss 13 में लगा बुरा होस्ट बनने का आरोप, लाइव शो में सलमान का भड़का गुस्सा, तगड़ा जवाब !
बिग बॅास 13 में सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट करने के कारण सलमान खान बीते दिनों काफी ट्रोल हुए। वैसे यह उनके साथ पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी सलमान खान पर पक्षपात करने का आरोप कई बार लग चुका है। हालांकि इस सीजन में मामला तब गंभीर हो गया, जब माहिरा और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई हाथापाई में सोशल मीडिया पर सलमान के खिलाफ #BiasedHostSalmanKha #Istandwithmahira जैसे हैशटैग चलाए गए।
इन सभी को लेकर सलमान ने कई दिनों से चुप्पी साधी। आखिरकार वीकेंड का वार के एपिसोड में उन्होंने इसका करारा जवाब दिया। सलमान खान ने घरवालों से पूछा कि इस शो को चलाने वाला कौन है।

इसके साथ सलमान ने कहा कि क्या इस शो को कांसेप्ट, कंटेस्टेंट और अपना नाम लेते हुए कहा कि क्या मैं चलाता हूं। घरवाले इसका ठीक से जवाब नहीं दे पाए। सलमान ने फिर कहा कि इस शो को इसका फॅार्मेट हिट बनाता है।
इसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो अपने नियम के हिसाब से चलता है। अगर कोई ये सोचता है कि शो सलमान चलाते हैं तो ऐसा कतई नहीं है। वैसे आपको बता दें कि कई बार बिग बॅास में सलमान से पंगा लेने के बाद इन सभी कंटेस्टेंट का करियर खत्म हो चुका है और उन्हें सलमान ने तुरंत शो से बाहर निकलवा दिया है। यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications