बिग बॉस 13 वीकेंड का वॉर LIVE: बरसा सलमान खान का गुस्सा, 2 लड़के शो से बाहर !
सलमान खान के साथ बिग बॉस 13 वीकेंड का वॉर शुरु हो चुका है। इस बार घर में कई सारे मुद्दें हैं जिन पर फैंस सलमान खान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
वीकेंड का वार में सलमान खान टिकट टू फिनाले टास्क से लेकर मेल कंटेस्टेंट की फीमेल कंटेस्टेंट के साथ हो रहे बर्ताव पर भी चर्चा करने वाले हैं। आज के एपिसोड में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म सांड की आंख का प्रमोशन करते हैं। जहां पर सांड पर बैठने का टास्क होगा। सब कंटेस्टेंट अपनी भड़ास निकालते हैं।

साथ ही इस की डबल एलिमिनेशन में दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होंगे। यहां पढ़िए शो की लाइव अपडेट..जानिए बिग बॉस के घर का ताज़ा हाल।सलमान ने शो की शुरुआत में साफ कर दिया है कि वह आरती शुक्ला के साथ हुई सिद्धार्थ डे की हरकत पर क्लास जरूर लेंगे। सलमान साफ कहते हैं कि वह खुश नहीं हैं आज।
कटघरे में सिद्धार्थ डे, सिद्धार्थ शुक्ला और पारस
आरती से सलमान बात करते हैं वह बात करते हुए भावुक हो जाती हैं। सलमान के सामने सिद्धार्थ डे माफी मांगते हैं। सलमान कहते हैं आपको थोड़ा सा कंट्रोल करना जरूरी है। सिद्धार्थ शुक्ला को भी लेकर सलमान रश्मि से सवाल करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications