Bigg Boss 13 Video: सलमान की एंट्री से पहले सेट पर घुसा बंदर,मचा दिया तहलका
Recommended Video
बिग बॅास 13 का आज का वीकेंड का वार काफी दिलचस्प होने वाला है। लेकिन आपको बता दें कि बिग बॅास 13 के वीकेंड का वॅार के एपिसोड की शूटिंग शुरू करने से पहले सेट पर दो बंदर पहुंच गए। जिसके कारण शूटिंग से पहले काफी बवाल हुआ और इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि बिग बॅास हाउस का सेट मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में लगाया गया है। यहां पर सेट के एरिया में बंदर घूस गए। बंदर के आने के बाद शूटिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

हालांकि कुछ देर के बाद बंदर खुद सेट पर से बाहर चले गए। इसे लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जहां पर दर्शकों के वेटिंग एरिया से बंदरों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। वैसे आपको बता दें कि जितना शांत इस पिछला वीकेंड गुजरा है उससे अधिक बवाल अब होने वाला है। सलमान शो छोड़ने की भी धमकी दे चुके हैं।
(Video Clip of Audience Waiting area)#BiggBoss_Tak #BB13WithBiggBoss_Tak pic.twitter.com/uFZhCxz849
बहरहाल, आपको दिखाते हैं सलमान खान से जु़ड़ी हुई ये पुरानी तस्वीर। इस वीक उनकी दबंग 3 भी रिलीज हुई उनके करियर को 30 साल हो गए हैं। ऐसे में उनकी ये तस्वीर फैंस के बीच काफी वायरल हुई है.


Click it and Unblock the Notifications