BB13 Video: गाली देने पर सिद्धार्थ-असीम पर भड़के सलमान, रश्मि को कहा घर से निकलो
बिग बॅास 13 के पूरे वीक के एपिसोड के बाद हर किसी को इंतजार होता है वीकेंड के वार का। जहां पर सलमान पूरे वीक के एपिसोड पर किसी की गलती को सुधारते हैं और किसे फटकारते हैं इस पर सभी की नजर होती है। वहीं इस वीक फिर से घर के अंदर सिद्धार्थ और असीम की फाइट हुई।
जमकर गाली हुई लोग एक दूसरे के बाप पर पहुंच गए। इसी के साथ रश्मि देसाई और असीम ये भी बोलते हुए नजर आएं कि सिद्धार्थ की गलती शो में नहीं दिखाई जा रही है। इन्हीं सब पाइंट पर आज सलमान नए साल के पहले वीकेंड के वार पर फिर से बिग बॅास के घर का दरवाजा खोलने वाले हैं।

शो के नए प्रोमो वीडियो अनुसार सलमान सबसे पहले असीम को पूछते हैं कि सिद्धार्थ के पिताजी कहां हैं। वो कहते हैं वो इस दुनिया में नहीं हैं। सिद्धार्थ के पिता का नाम उठाने पर सलमान फटकारते हैं असीम को। वहीं सिद्धार्थ को कहते हैं कि आप घर में गाली दे रहे हैं और आप अपना असली रूप दिखा रहे हो।
रश्मि पर सलमान हमला करते हुए कहते हैं कि आपको लगता है कि सिद्धार्थ का सही दिखाया जा रहा है और आपको निगेटिव। आप कैमरा पर सवाल उठा रहे हो। अगर आपको ऐसा लगता है कि तो अभी बिग बॅास के घर का दरवाजा खुलेगा आप घर के बाहर आ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications