करोड़ों के घाटे से बचने के लिए विशाल सिंह ने नहीं छोड़ा BB13, मधुरिमा की मां ने कहा दुखी हूं
Recommended Video
बिग बॅास 13 में बुधवार के एपिसोड ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। इसकी वजह है बिग बॅास के इतिहास में हुई हिंसा जो अभी तक किसी भी सीजन में नहीं हुई है। बिग बॅास 13 में रियल लाइफ कपल विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच हुई लड़ाई। जो कि एक चाय से होते हुए मारपीट पर पहुंच गई।
जहां पर विशाल ने पहले मधुरिमा के मुंह पर कई बार पानी फेंका और बिग बॅास के मना करने के बाद उनकी ये हरकत जारी रखी। फिर मधुरिमा को गुस्सा आ जाता है और वह पैन से विशाल को बुरी तरह मारती हैं। इसके बाद बिग बॅास दोनों को वीकेंड के वार तक घर के अंदर बनी हुई दो जेल में रहने के लिए कहते हैं।

मधुरिमा तो चली जाती हैं लेकिन विशाल सजा लेने से इंकार करते हैं और शो छोड़ने का फैसला करते हैं। आखिरकार पारस, माहिरा, रश्मि देसाई और असीम रियाज के समझाने के बाद वह अपना फैसला वापस लेते हैं और रोते हुए दिखते हैं। इस पूरे मामले में अब दो ताजा रिपोर्ट सामने आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











