Bigg Boss 13 :मास्टर माइंड विकास गुप्ता की वाइल्ड कार्ड एंट्री , शो का सबसे बड़ा ट्विस्ट !
बिग बॅास 13 को फरवरी के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में शो में एक के बाद एक कई बड़े ट्विस्ट लाने की तैयारी की जा रही है। हाल ही में शो के अंदर अरहान खान, शेफाली बग्गा और मधुरिमा तुली की एंट्री की गई।
Recommended Video
Bigg Boss 13: Vikas Gupta's entry harmful for Sidharth Shukla & Asim Riaz ? | FilmiBeat
हालांकि इससे घर के गेम पर काफी असर पड़ा है। अरहान के आ जाने से रश्मि देसाई अब खुले तौर पर गेम खेलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अब घर के अंदर अरहान खान, आसिम और रश्मि की एक टीम बन गई है वो भी सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ।

इस बीच अब ये खबर आ रही है कि बिग बॅास के इतिहास में पहली बार किसी पिछले कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। जी हां, वो कोई और नहीं बल्कि सीजन 11 के फाइनल कंटेस्टेंट रह चुके विकास गुप्ता हैं। जिन्हें लोग मास्टर माइंड कहकर बुलाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











