Video: विकास गुप्ता ने आते ही फोड़ा बम, हिमांशी खुराना-आसिम रियाज की लव स्टोरी पर लग जाएगा ब्रेक?
बिग बॉस 13 के फिनाले में बस अब चंद दिन ही बचे हैं। इससे पहले शो में नए मोड़ और नए विवाद देखने को मिल रहे हैं। दर्शकों को ये सीजन काफी पसंद आ रहा है। बिग बॉस हाउस में स्पेशल टास्क के चलते एक बार फिर हिमांशी खुराना की एंट्री हुई। साथ ही हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की लव स्टोरी का एंगल भी इस शो में जबरदस्त तड़का मारता है। वहीं दोनों के अफेयर पर बिग बॉस के मास्टर माइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता ने हैरान करने वाला खुलासा किया है।
दरअसल बिग बॉस हाउस में सभी कंटेस्टेंट का कनेक्शन जताने के लिए कुछ सदस्यों की एंट्री हुई है। इस टास्क के लिए आसिम का कनेक्शन बनकर हिमांशी खुराना, शहनाज गिल के लिए उनका भाई, माहिरा शर्मा के भाई और सिद्धार्थ शुक्ला के लिए विकास गुप्ता आए हैं।

विकास गुप्ता इस बार घर में हैरान करने वाला खुलासा करने वाले हैं। वह आसीम पर आरोप लगाते हैं कि उनकी घर के बाहर गर्लफ्रेंड हैं और वह रिश्तों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Sidharth❤️Siddhearts (@biggboss13_siddhearts) on


Click it and Unblock the Notifications











