BB13 Video: फिर शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े में फंसी आरती सिंह, भयंकर लड़ाई का ये है कारण

By Varsha Verma

Recommended Video

Bigg Boss 13: Siddharth Shukla की वजह से एक दूसरे से भिड़ गई Shehnaz Gill और Arti Singh | FilmiBeat

बिग बॉस 13 में अब कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. शो में कंटेस्टेंट की गेम अलग-अलग देखने को मिल रही है। सबसे नया जो बिग बॉग हाउस में देखने को मिल रहा है वो है सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की लड़ाई। वैसे तो अक्सर ही दोनों के बीच खट्टी मिट्ठी लड़ाई देखने को मिलती थी लेकिन फिर दोनों साथ में ही समय बिताते थें। अब लड़ाई इतनी भंयकर हो गई है कि दोनों एक दूसरे को देखना नहीं चाहते हैं। लेकिन इस बार फिर दोनों की लड़ाई के बीच में आरती सिंह फंस गई हैं।

बिग बॉस 13 के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई में आरती सिंह की भी एंट्री हो जाती है। दरअसल आज के एपिसोड में एक टास्क होता है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला को नॉमिनेशन में एक सदस्य को बचाना होता है। वह ऐसे में आरती सिंह का नाम लेते हैं। इस चीज से शहनाज गिल काफी खफा हो जाती हैं और वह बाथरूम में जाकर रोने लगती हैं।

Bigg Boss 13 Video

शहनाज को रोता देख आरती सिंह उनसे बात करने बाथरूम में जाती हैं। यहां शहनाज और आरती की जबरदस्त लड़ाई हो जाती है। शहनाज को लगता है कि आरती हमेशा ही सिद्धार्थ शुक्ला और उनके बीच में आती हैं। इस गलतफहमी को ही दूर करने आरती उनसे बात करती हैं लेकिन दोनों के बीच बहस भंयकर झगड़े का रूप ले लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X