Bigg Boss 13 Video: शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को मारा थप्पड़ कहा- Love you बोल
बिग बॅास 13 में बीते वीकेंड का वार पूरी तरह शहनाज गिल पर फोकस में रहा। जहां पर सलमान खान उनके व्यवहार से बुरी तरह नाराज हो गए। इतना ही नहीं सलमान खान घर ने सिद्धार्थ शुक्ला को इस बात की चेतावनी दी कि वह शहनाज को संभालने की कोशिश करें। वह उन्हें पागलों की तरह प्यार करती हैं।
वहीं आज के एपिसोड में एक बार फिर से शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच रोमांस दिखाई देगा। लेकिन इस बार पूरा मामला अलग होगा। जहां पर शहनाज फिर से एक बार सिद्धार्थ पर हाथ उठाते हुए दिख रही हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जहां पर सिद्धार्थ को शहनाज धमकी भरा प्रपोजल देते हुए I LOVE YOU कहती हैं और बोलती हैं कि मैं तुझे फाड़ दूंगी। यहां तक कि शहनाज ये भी कहती हैं कि मुझे इस शो को जीतने से कोई मतलब नहीं है। मैं तुझे प्यार करती हूं। सिद्धार्थ को धमकाते हुए शहनाज उन्हें थप्पड़ मारती हैं और उनके गले भी लगती हैं।
इस वीडियो में साफ पता चल रहा है कि सिद्धार्थ को इस बात की जानकारी नहीं हो रही है कि वह कैसे शहनाज को संभालेंगे। वैसे ये देखने पर फैंस को साफ अहसास हो रहा है कि शहनाज पूरी तरह से सिद्धार्थ शुक्ला को पसंद करती हैं। इस वीडियो को तेजी से देखा जा रहा है। आप भी देखिए शहनाज का सिद्धार्थ के लिए पागलपन वाला वीडियो और सिद्धार्थ शुक्ला की लव लाइफ..


Click it and Unblock the Notifications











