Bigg Boss 13: सलमान खान के शो में धमाल मचायेंगी ये 2 हसीनाएं, नाम हुआ लीक !
सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'भारत' इसी सप्ताह रिलीज होने जा रही है। लेकिन खबरों की दुनिया में 'भारत' से ज्यादा अगर किसी की चर्चा है तो सलमान के शो 'बिग बॅास 13' की। इस साल ये शो सितंबर में वापसी करेगा। जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं कि इस बार शो पूरी तरह से सेलिब्रिटी पर फोकस करते हुए प्लानिंग की जा रही है।

आम कंटेस्टेंट को शो में जगह नहीं दी गई है। इसे देखते हुए मेकर्स टीवी इंडस्ट्री के कई टॅाप और कंट्रोवर्शियल स्टार्स को शो में शामिल करने की कवायद में हैं। अब तक टीवी के कई कलाकारों के पास इस शो का प्रस्ताव जा चुका है। इस लंबी फेहरिस्त में टीवी की इन दो हसीनाओं की भी एंट्री होने जा रही है।
हम बात कर रहे हैं वाहबिज दोराबजी और रश्मि देसाई की। एक वेबसाइट की खबर अनुसार दोनों को इस शो के लिए संपर्क किया गया है। वाहबिज हाल ही में विवियन डीसेना से अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में रही हैं।
वहीं रशिम देसाई भी नंदीश संधू के साथ अपने तलाक को लेकर काफी खबर बटोर चुकी हैं। ये भी माना जा रहा है कि दोनों को शो का हिस्सा बनने के लिए मोटी रकम दी जा सकती है। हालांकि अभी तक वाहबिज और रश्मि की तरफ से इस खबर पर कोई जवाब नहीं आया है।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि इन स्टार्स को भी बिग बॅास के लिए अप्रोच किया जा चुका है..


Click it and Unblock the Notifications

