Bigg Boss 13: पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा के साथ 4 वाइल्ड कार्ड एंट्री, आएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट !
बिग बॅास 13 को खत्म होने में अभी एक महीने का समय बचा है। ऐसे में शो में गेम के लिहाज से कई ट्विस्ट लाए जा रहे हैं। जहां पर कंटेस्टेंट की निजी जिंदगी के भी कई खुलासे हो रहे हैं।
रश्मि देसाई और अरहान के रिश्ते के बाद अब घर में किसी का बाहरी रिश्ता चर्चा में है तो वह पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी हैं। आकांक्षा पहले भी शो में वीकेंड के एपिसोड पर आकर ये कह चुकी हैं कि पारस घर के अंदर माहिरा के साथ केवल गेम के लिए साथ में हैं।

घर के अंदर आने से पहले ही हमारी इस संबंध में बात हो गई थी। लेकिन जिस तरह बीते वीकेंड के वार में पारस छाबड़ा ने आकांक्षा के साथ ब्रेकअप करने की बात उठाई, इसे लेकर काफी बवाल जल्द शो में उठने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड अगले वीक तक घर के अंदर आ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











