BB 13 Video: एक दूसरे का हाथ थामकर सिद्धार्थ शुक्ला-रश्मि ने की घर में एंट्री, जमकर वायरल
Recommended Video
बिग बॅास 13 में शुरू से लेकर अभी तक केवल सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की चर्चा है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि घर के अंदर अगर किसी ने इस शो को टीआरपी जमकर दी है तो वह सिद्धार्थ और रश्मि की फाइट भी है। जो कि शो के शुरू होने के एक महीने तक लगातार दिखाई दी।
अभी भी मामला वैसा ही है। हालांकि रश्मि अब सिद्धार्थ से दूर रहना पसंद करती हैं या फिर उन्हें नजरअंदाज करती हैं। शो की शुरुआत में ये भी लगा था कि दोनों के बीच की दोस्ती कहीं प्यार में ना बदल जाए। लेकिन एक वीक के अंदर दोनों की लड़ाई देखकर सिद्धार्थ और रश्मि के दिल से दिल तक के फैंस काफी दुखी हुए। इस बीच अब दोनों का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

जहां पर बिग बॅास के घर में रश्मि और सिद्धार्थ ने एक दूसरे का हाथ थामकर एंट्री की थी। ये वीडियो साल 2017 का है जब बिग बॅास के सीजन में मनु पंजाबी और मनवीर गुर्जर की दोस्ती का किस्सा चर्चा में था और मनवीर ने ये सीजन जीता था।
वैसे इस वीडियो में रश्मि और सिद्धार्थ एक दूसरे के साथ एक दम परफेक्ट कपल की तरह दिखाई दे रहे हैं। चलिए आपको दिखाते हैं ये वायरल वीडियो और साथ ही रश्मि और सिद्धार्थ की ये रोमांटिक वायरल तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications