BB 13 Video: सिद्धार्थ ने किया रश्मि देसाई के साथ रिश्ते का खुलासा कहा, मेरे पीछे गोवा आयी थी
Recommended Video
बिग बॅास 13 में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की निजी दुश्मनी साफ दिखाई दे रही है। बीते दिन वीकेंड का वार एपिसोड में रश्मि देसाई ने साफ तौर पर कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला उनके दुश्मन हैं। जिस पर सलमान ने उन्हें टोका भी।
वहीं दूसरी तरफ आज के एपिसोड में एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीती जिंदगी का राज खुलता हुआ नजर आ सकता है। वीकेंड का वार में एक कॅालर का फोन आता है जो सिद्धार्थ से ये सवाल करता है कि आप रश्मि को सॅारी शो में आने से पहले बोल चुके हैं। फिर शो में लड़ने की क्या जरूरत है।

जिसके बाद रश्मि इस बात का दावा करती हैं कि सिद्धार्थ के साथ उनकी कभी नहीं बनी है। इस बात का जवाब देने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं कि मैं आपको बताऊं कि क्या क्या और कब-कब बनी है।
फिर दोनों के आपसी झगड़े के बाद सिद्धार्थ कहते हैं कि ये मेरे पीछे गोवा तक पहुंच गई थी। सिद्धार्थ के इस बयान पर रश्मि उन्हें गाली देती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब फैंस के बीच ये चर्चा शुरू हो गई है कि जल्द रश्मि और सिद्धार्थ के रिश्ते की क्या सच्चाई रही है इसका खुलासा हो सकता है। यहां देखिए इसका वायरल होता हुआ Video
बहरहाल, आपको बता दें कि रश्मि देसाई एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, जिसका खुलासा वह शो में आने से पहले कर चुकी हैं..


Click it and Unblock the Notifications