Bigg Boss 13 Video: जिगरी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला- असीम रियाज के बीच हाथापाई, जमकर बवाल
बिग बॅास 13 के घर में इस बार फिर जिगरी दोस्ती हुई। जो कि अब जानी दुश्मनी में तब्दील होती नजर आ रही है। हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की। सिद्धार्थ शुक्ला और असीम दोनों ही घर में अपने गुस्से को लेकर लाइमलाइट बटोरते रहते हैं।
कैप्टन बनने के टास्क के दौरान बिग बॅास के गेम ने दोनों की दोस्ती में ऐसी दरार ला दी है जो कि अब भरना मुश्किल लग रहा है। इसका हल्का सा नजारा बीते दिन के एपिसोड में देखा जा चुका है।

लेकिन अब आने वाले एपिसोड में दोनों की दोस्ती दुश्मनी से हाथापाई पर पहुंच गई है। इसका एक वीडियो चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस सिद्धार्थ शुक्ला का असीम रियाज पर हाथ उठाना गलत मान रहे हैं। यहां देखिए वीडियो और कमेंट।
नीचे देखिए इसका VIDEO


Click it and Unblock the Notifications