..................... Bigg Boss 13 : सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी मां का इमोशनल Video, रश्मि देसाई को कही ये बात Bigg Boss 13: siddharth Shukla Mom emotional video - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 13 : सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी मां का इमोशनल Video, रश्मि देसाई को कही ये बात

By Varsha Verma

Recommended Video

Bigg Boss 13: Siddharth Shukla मम्मी को देखते ही नहीं रोक पाएं अपने आंसू | FilmiBeat

बिग बॉस 13 के लेटेस्ट एपिसोड में शहनाज गिल के पापा, सिद्धार्थ शुक्ला की मां और असीम रियाज के भाई नजर आएंगे। इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला पहली बार अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाएंगे और मां को देख रो पड़ेंगे। सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे ज्यादा लड़ाई रश्मि देसाई से देखने को मिली है। इस बीच सभी फैंस एक्साइटिड हैं कि क्या होगा जब सिद्धार्थ की मां रश्मि से मिलेंगी।

बिग बॉस 13 के प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ शुक्ला कितने इमोशनल हो जाते हैं जब उनकी मां घर में पहुंचती हैं। वह इस दौरान रश्मि से और घर के बाकि सदस्यों से मुलाकात करती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की मां उन्हीं सलाह देती हैं कि वह घर में मुस्कुराते रहे क्योंकि जब वह हंसते हैं तो पूरे घर का माहौल खुशी भरा रहता है।

-siddharth-shukla-mom-emotional-video

सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी मां का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोनों की बातचीत को फैंस काफी ध्यान से देख रहे हैं। दर्शक आज रात प्रसारित होने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस हफ्ते सबसे ज्यादा झगड़े मधुरिमा तुली और विशाल के बीच देखने को मिले। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि मधुरिमा ने बर्तन से विशाल को पीट भी डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X