..................... बिग बॅास 13 सिद्धार्थ शुक्ला शो से बाहर Bigg Boss 13 siddharth shukla evicted from the show - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 13 का सबसे बड़ा झटका, मारपीट के कारण सिद्धार्थ शुक्ला शो से बाहर VIDEO

बिग बॅास 13 का आज का एपिसोड किसी बड़े ट्विस्ट से कम नहीं है। बता दें कि प्रोमो अनुसार मारपीट के कारण सिद्धार्थ शुक्ला को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। शुरू से ही सिद्धार्थ शुक्ला अपने एग्रेसिव बर्ताव के कारण चर्चा में बने हुए हैं। इसे लेकर सलमान खान भी उन्हें खुद को कंट्रोल रखने की हिदायत दे चुके हैं।

वहीं आने वाले एपिसोड में उनका ये गुस्सा अब उन्हीं पर भारी पड़ गया है। कप्तान बनने के टास्क के लिए ट्रांसपोर्ट सर्विस टास्क दिया जाएगा। दो टीम में घर बंट जाएगा। हमेशा की तरह इस बार भी होश नहीं बल्कि जोश में टास्क खेला जाएगा। जहां पर शहनाज, माहिरा और सिद्धार्थ शुक्ला अपना आपा खोते हुए नजर आयेंगे।

siddharth shukla,

टास्क में छीना झपटी के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला गलती से माहिरा शर्मा को चोट पहुंचा देते हैं। वहीं काफी फोर्स से बोरा खींचते हैं। जिससे माहिरा जमीन पर गिर जाती हैं। उनके सिर में चोट लग जाती है। इसी के साथ बिग बॅास टास्क को रोकते हुए ये ऐलान करते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला को उनकी इस हरकत के लिए घर से बेघर किया जाता है।

हालांकि सोशल मीडिया पर ये चर्चा है कि सिद्धार्थ शुक्ला घर से बेघर नहीं होंगे। उन्हें सीक्रेट रूम में रखा जाएगा। वहीं कई लोग सिद्धार्थ शुक्ला का जाना शो की टीआरपी का खत्म होना मान रहे हैं।

देखते हैं आज के एपिसोड का ये VIDEO साथ ही आपको बताते हैं कि अब तक किन लोगों को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। जिन्हें मारपीट के कारण शो से बाहर कर दिया गया..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X