Bigg Boss 13 Video: फिर से रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को फ्राई पैन से पीटा, मच गया हंगामा
बिग बॅास 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच फाइट देखने को मिलेगी। जी हां, बिग बॅास में अगर किसी की लड़ाई चर्चा में है वो रश्मि और सिद्धार्थ भी रहे हैं। जहां पर रश्मि ने गुस्से में आकर सिद्धार्थ शुक्ला पर चाय फेंक दी थी। फिलहाल लंबे समय बाद शो के अंदर सिद्धार्थ और रश्मि के बीच बातचीत शुरू हुई है।
जहां पर दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती में फाइट करते हुए नजर आते हैं। दोनों की मीठी नोक-झोंक भी शो के अंदर छाई हुई है। एक बार फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर रश्मि पैन से सिद्धार्थ को मारते हुए नजर आ रही है। याद दो तो मधुरिमा ने गुस्से में आकर विशाल आदित्य सिंह की ठीक इसी तरह पिटाई की थी।

जिसके बाद उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। ठीक ऐसा रश्मि और सिद्धार्थ के बीच होगा। लेकिन वो भी एक टास्क के जरिए। बिग बॅास ने सभी घरवालों को सबसे चर्चित फाइट को फिर से कैमरे पर दिखाने का टास्क दिया है। जिसमें जोड़ी में सभी को एक्ट करना है। सिद्धार्थ और रश्मि ऐसे में मधुरिमा और विशाल का फ्राई पैन का टास्क करेंगे।
यकीन मानिए जितना दुख आपको मधुरिमा के हाथ से विशाल की पिटाई करते हुए देखकर हुआ था। उतना ही मजा सिद्धार्थ शुक्ला की पिटाई रश्मि के हाथ से देखकर होगा। चलिए इसका वायरल वीडियो देखते हैं और साथ ही रश्मि और सिद्धार्थ की ये रोमांटिक तस्वीरें देखते हैं जहां पर दोनों का रोमांस साफ दिखाई दे रहा है। (नीचे देखिए VIDEO)
View this post on InstagramA post shared by Syed Rehan 💥 (@syedrehanofficial) on


Click it and Unblock the Notifications