चैनल सिद्धार्थ को Bigg Boss 13 जिताना चाहता है, क्योंकि वो उनका बंदा है, चौंकाने वाला खुलासा
बिग बॅास 13 में इस बार वीकेंड का वार शहनाज को लेकर चर्चा में रहा। जहां पर सलमान खान के साथ बुरा बर्ताव करने के कारण शहनाज ने जमकर रोना शुरू किया। जिससे सलमान काफी नाराज हुए।
इसके बाद सलमान ने सिद्धार्थ को शहनाज और उनके रिश्ते को लेकर भी आगाह किया। सलमान ने सिद्धार्थ से कहा कि शहनाज आपको सच में प्यार करती है। इसे लेकर आपको ध्यान रखना होगा। कई बार वह खुद को भी चोट पहुंचाने की कोशिश करती हैं।

हालांकि सोमवार के एपिसोड में फिर से शहनाज ने सिद्धार्थ को थप्पड़ मारा और कहा कि वह उनसे प्यार करती हैं, जब तक वह शहनाज से अपने प्यार का इकरार नहीं करेंगे तो वह खुद को मारने लगेंगी। अब इस पूरे मामले पर शहनाज के पिताजी संतोष सिंह सुख ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।


Click it and Unblock the Notifications