Bigg Boss 13: होश उड़ा देंगी पंजाब की कैटरीना कैफ 'शहनाज' की ये बवाल तस्वीरें, धांसू Video
बिग बॉस 13 में धमाकेदार एंट्री मारने वाली शहनाज गिल ने यूट्यूब पर भी इन दिनों हंगामा मचा रखा है। शो में एंट्री करने के साथ शहनाज ने खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ नाम दे दिया। इतना ही नहीं खुद सलमान ने भी इस बात का इकरार किया है कि वह पंजाब की कैटरीना कैफ हैं।
इसके बाद से ही सोशल मीडिया और खबरों में हर जगह उनका नाम पंजाब की कैटरीना कैफ की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि शहनाज की एंट्री के बाद 2 अक्टूबर को उनका पंजाबी सॉन्ग 'वहम रिलीज हुआ है, और इस सॉन्ग ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। इस धांसू वीडियो में शहनाज का ग्लैमर और डांस देखते बनता है।

ये सांग यू ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। शहनाज अपना स्वैग दिखा रही हैं। इस वीडियो को अभी तक यू ट्यूब पर 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस सांग में शहनाज गिल के साथ जोरावर बरार नजर आ रहे हैं।
वैसे आपको बता दें कि सिर्फ गाने और डांस में नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी शहनाज गिल बेहद खूबसूरत हैं। चलिए आपको उनकी ये तस्वीर दिखाते हैं जिसे देखने के बाद आप भी कह देंगे कि ये असली में पंजाब की कैटरीना कैफ हैं।
यहां देखिए तस्वीरें और वीडियो


Click it and Unblock the Notifications