Bigg Boss 13 Video: खुद को मारने लगीं शहनाज, सलमान ने गुस्से में निकाला शो से बाहर
बिग बॅास 13 का इस वीक पूरी तरह से शहनाज गिल को लेकर हाईलाइट रहा। जहां पर शहनाज और माहिरा के बीच काफी मसले देखने को मिलें। यहां तक कि सिद्धार्थ से भी शहनाज नाराज और गुस्से में दिखाई दी। अब शहनाज ने वीकेंड का वार पर ऐसी हरकत कर दी है कि शहनाज ने सलमान को भी बुरी तरह नाराज कर दिया है।
वीडियो अनुसार शहनाज और माहिरा के बीच इस बात की तुलना होती है कि कौन किससे अधिक जलता है। ऐसे में घर वालों को अपनी राय देनी थी। अधिक लोग शहनाज को माहिरा से जलन होती है ये स्वीकार करते हैं। शहनाज का ये सुनकर दिल टूट जाता है वह रोने लगती हैं।

सलमान उन्हें इस पर समझाते हैं लेकिन वह तेजी से रोते हुए कहती हैं कि उन्हें अब इस घर में नहीं रहना है। शहनाज के इस बर्ताव पर सलमान बुरी तरह से गुस्सा हो जाते हैं।
शहनाज किसी भी तरह सलमान को सुनने के लिए तैयार नहीं होती हैं। सलमान कहते हैं कि घर का दरवाजा खोलो और इसे घर से बाहर निकालो।
सलमान की बात से नाराज होकर शहनाज गेट के पास जाकर बैठ जाती हैं। सिद्धार्थ उनके पास जाकर उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं। यहां देखिए ये वायरल वीडियो और शहनाज की ये ग्लैमरस तस्वीरें..
यहां देखिए Video


Click it and Unblock the Notifications