Bigg Boss 13 Video: शहनाज ने हिमांशी की मां को दी जमकर गाली, उड़ा दी धज्जियां, अनदेखा वीडियो
Recommended Video
बिग बॅास 13 के मेकर्स ने घर के अंदर शहनाज गिल की दुश्मन हिमांशी खुराना की एंट्री से नया बवाल खड़ा कर दिया है। एक महीने के फिनाले के बाद अब सभी कंटेस्टेंट को बिना किसी कनेक्शन के खेलना है। इस बीच रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी के शो से जाने और आने के बीच का सस्पेंस अभी भी बरकरार है।
लेकिन इतना तो तय है कि जितना तमाशा शहनाज ने हिमांशी की एंट्री पर मचाया उससे कई अधिक मसाला आगे भी देखने को मिलने वाला है। हिमांशी ने घर में आते ही इस बात का खुलासा कर दिया है कि शहनाज ने उनकी बॅाडी शेमिंग की है। उनकी मां और परिवार के लिए गालियां भी दी हैं। हालांकि शहनाज ने घर में सभी को बताया है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।

साथ ही वह हिमांशी से बातचीत कर दोस्ती का हाथ भी बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का ये अनदेखा वीडियो भी सामने आ रहा है, जहां पर वह हिमांशी और उनके मां के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल कर रही हैं।
पंजाबी में उन्हें खरी खोटी सुना रही हैं। यहां देखिए इसका वीडियो और साथ ही पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वालीं शहनाज की अनदेखी तस्वीरें भी...


Click it and Unblock the Notifications