Bigg Boss 13 में होगी सिद्धार्थ शुक्ला की 3 गर्लफ्रेंड की वाइल्ड कार्ड एंट्री, नाम चौंका देगा
बिग बॅास 13 में इस बार सबसे अधिक चर्चा बटोर रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला। इस शो में आने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला का नाम रश्मि देसाई और आरती सिंह से जुड़ा। खबर ये भी रही कि शो के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह की शादी हो सकती है।
हालांकि एक महीने के भीतर शो का गेम काफी बदला है। रिश्ते के हिसाब से रश्मि और सिद्धार्थ की दुश्मनी साफ दिख रही है। वहीं आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच प्यार नहीं बल्कि दोस्ती दिखाई दे रहा है।

ऐसे में अब शो के अंदर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शेफाली जरीवाला की एंट्री होने जा रही है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार शेफाली और सिद्धार्थ एक दूसरे को पहले डेट कर चुके है।


Click it and Unblock the Notifications