..................... Bigg Boss 13: शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने असीम रियाज को लताड़ा, कहा- फाड़कर रख दूंगा Bigg Boss 13 Shefali Jariwala hubby Parag Tyagi on Asim Riaz - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 13: शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने असीम रियाज को लताड़ा, कहा- फाड़कर रख दूंगा

By Varsha Verma

बिग बॉस सीजन 13 इन दिनों टीआरपी की रेस में काफी आगे चल रहा है। दर्शकों को इस बार की जोड़ियां, घर में जारी विवाद और खट्टी-मिट्ठी दोस्ती काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि शो की अवधि को भी हाल में ही बढ़ा दी गई है। बिग बॉस 13 के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो ये काफी रोमांचक आने वाला है। आज के एपिसोड में कंटेस्टेंट के परिवारवालें नजर आएंगे जो अपने सदस्य को कुछ सलाह देंगे और दूसरे घरवालों के बारे में खुलासे भी करते दिखाई देंगे।

बिग बॉस 13 में आज देखने को मिलेगा कि शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी घर में एंट्री लेते हैं। इस दौरान वह पत्नी शेफाली जरीवाला से प्यार मोहब्बत की बातें करते हैं तो वहीं असीम रियाज को लताड़ भी लगाते हैं। दरअसल पिछले शो में शेफाली जरीवाला और असीम रियाज की लड़ाई झगड़े देखने को मिले हैं।

असीम को लेकर शेफाली के पति वीडियो में कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि वह शेफाली को 10 सालों से जानते हैं और उनसे बहुत प्यार करते हैं। अगर उन्होंने उनके साथ बदतमीजी को तो वह उन्हें फाड़ डालेंगे। इस चेतावनी को सुन फैंस को जरूर हैरानी हुई होगी। साथ ही उनकी उत्सुकता भी इस एपिसोड को देखने की बढ़ी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X