BB13 Video: शेफाली बग्गा ने साधा सिद्धार्थ शुक्ला पर निशाना कहा- उसे हीरो बनाकर रखा है
बिग बॅास 13 से इस वीक बाहर हुईं हैं शेफाली बग्गा। शो से बाहर आने के बाद शेफाली ने फिल्मीबीट से खास बातचीत की। जहां पर उन्होंने अपने गेम प्लान और सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर अपनी राय जाहिर की है। फिल्मीबीट वीडियो इंटरव्यू में शेफाली ने कहा कि मैं जैसी हूं वैसी शो में दिखी हूं। मैं किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं रही।
मैंने अपनी बात हर वक्त रखी। जब पारस ने मुझे लिंक करते हुए मीडिया को ताना मारा तब भी मैंने उसे करारा जवाब दिया। बाहर भी मीडिया को इसके खिलाफ आवाजा उठानी चाहिए थी। खैर, मैंने उसे सबक सिखाया।
बकौल शेफाली, घर के अंदर मैं अकेली पड़ गई थी। सभी के दिमाग में ये बात थी कि मैं मजबूत हूं। इस वजह से मेरी दोबारा वापसी हुई। सभी ने मुझे अनदेखा करना शुरू कर दिया। उनका गेम प्लान यही था कि मुझसे कोई बात नहीं करे। अगर मैं किसी से बात करती थी, तो कोई मुझसे बात नहीं करता था।

अब अकेले खुद से बात करते हुए तो शो में मुझे दिखाया नहीं जाएगा। आरती सिंह और शेफाली जरीवाला जैसे लोग हैं वहां, जो नॅामिनेशन से बचने के लिए दूसरों का सहारा लेते हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर शो पर पक्षपात के आरोप पर उन्होंने कहा कि लोग शो में सिद्धार्थ के साथ दिखना चाहते हैं, इस वजह से उनसे दोस्ती और लड़ाई हो रही है। कंटेस्टेंट इसे समझ रहे हैं। इस वजह से सिद्धार्थ को घर का हीरो बनाकर रखा है। सिद्धार्थ को अपने कंधों पर बिठाकर रखा है। इससे उन्हीं का गेम कमजोर हो रहा है।
नीचे देखिए पूरा Video इंटरव्यू


Click it and Unblock the Notifications