सलमान खान छोड़ेंगे बिग बॉस 13, अब कौन करेगा शो को होस्ट
सलमान खान बिग बॉस 13 होस्ट करते हैं जिसका सीधा फायदा शो की टीआरपी को मिला। इस समय बिग बॉस टीआरपी के टॉप टेन पायदान में नौवें स्थान पर पहुंच चुका है और कपिल शर्मा को भी टीआरपी से बाहर कर चुका है।
अब खबर है कि टीआरपी में ऊपर आने के बाद कलर्स चाहता है कि शो को कुछ दिन और आगे बढ़ाया जाए लेकिन सलमान खान कलर्स की इस बात से नाखुश हैं। दरअसल, शो का आगे बढ़ना मतलब सलमान की परेशानी बढ़ना।

बिग बॉस खत्म होने के बाद सलमान खान राधे की शूटिंग करने के लिए विदेश जाने वाले थे। उन्हें फिल्म के विलेन और हीरोइन दिशा पटानी के साथ कुछ सीन विदेश में शूट करने हैं। इसलिए बिग बॉस के लिए सलमान खान के पास डेट्स नहीं है।
अब कलर्स लगातार कोशिश कर रहा है कि सलमान अपनी डेट्स में फेरबदल कर लें और बिग बॉस को पूरा करें। लेकिन सलमान बिग बॉस पूरा करने के मू़ड में नहीं दिख रहे हैं। एक बार और ऐसा होने पर सलमान की जगह फराह खान ने बिग बॉस होस्ट किया था।


Click it and Unblock the Notifications