सलमान के शो Bigg Boss 13 में नहीं सुनाई देगी 'बिग बॉस आवाज' , 12 साल बाद बड़ा बदलाव !
बिग बॅास 13 के आगाज की तारीख महज कुछ दिनों में सामने आने वाली है। चैनल पर इस शो के बैक टू बैक दिलचस्प प्रोमो भी सामने आ गए हैं। जिससे ये साफ पता चल रहा है कि इस बार का बिग बॅास 13 कई मायने में अपने पिछले सीजन से अलग होने वाला है।
ये तो साफ है कि इस बार बिग बॅास का सारा फोकस केवल सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट पर होगा। लेकिन अगर शो में सबसे बड़ा बदलाव कोई होने वाला है तो वह आवाज का होगा।

जी हां, अब आपको बिग बॅास की आवाज शो में नहीं सुनाई देगी। ये शो अब तक अपने 12 साल पूरे कर चुका है। ऐसे में ये बदलाव फैंस के लिए क्या सरप्राइज लेकर आता है ये देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications