Bigg Boss 13 का 4 धमाकेदार प्रोमो, सलमान खान की ये झलक, एकदम टीआरपी तोड़ !
बिग बॅास 13 को लेकर सलमान खान ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सितंबर महीने के अंत में इस शो का आगाज होने वाला है। सलमान ने दबंग 3 की शूटिंग से ब्रेक लेकर बिग बॅास 13 के लिए अपना प्रोमो शूट कर लिया है। हाल ही में ये खबर सामने आयी थी कि सलमान ने शो के लिए प्रोमो की शूटिंग की है।
इसी प्रोमो की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर से पता चलता है कि प्रोमो के लिए सलमान रेलवे मास्टर बन गए हैं। दर्शकों को ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि इस बार बिग बॅास का स्टेशन बदल गया है। मुमकिन है कि लोनावला से शो के सेट को गोरेगांव में सेट किया गया है।

इसकी जानकारी प्रोमो में दी जा सकती है। इसके प्रोमो को मुंबई के फिल्मसिटी में शूट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने एक साथ शो के लिए चार प्रोमो की शूटिंग की है। इसके बाद वह दोबारा दबंग 3 की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंच गए हैं। फिर शो के पहले एपिसोड और प्रमोशन के लिए वापस लौट कर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications