सिद्धार्थ शुक्ला के लिए बायस्ड होने पर सलमान खान ने कहा- ऐसे इंसान को डांटने का मतलब नहीं
बिग बॅास 13 इस वीक खत्म हो जाएगा। ये पूरा सीजन एक बार फिर सलमान खान के पक्षपात करने को लेकर चर्चा में रहा। खासकर सोशल मीडिया के जरिए असीम रियाज के फैंस ने एक नहीं बल्कि कई बार सलमान को बायस्ड होस्ट बताया है।
इतना ही नहीं मेकर्स और सलमान खान पर सिद्धार्थ शुक्ला को हाथापाई के बाद भी घर में रहने की इजाजत देने का विरोध हुआ है। सलमान ने बीते तीन महीने से इस पर किसी भी तरह की सफाई नहीं दी। सलमान के लिए ये पहली बार नहीं है जब उनक पर बायस्ड होने का आरोप लगा है। बिग बॅास 13 एक ऐसा सीजन रहा जहां जमकर हाथापाई हुई।

खासकर सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच में। ऐसे में कई बार सलमान ने दोनों को कड़ी हिदायत दी। समझाने की कोशिश भी की। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला को कम डांटने पर सलमान खान बुरी तरह ट्रोल हुए। अब उन्होेंने इस संबंध में जवाब दिया है।


Click it and Unblock the Notifications