Bigg Boss 13 का पहला Promo आया सामने, नागिन के साथ सलमान करेंगे रोमांस !
सलमान खान और बिग बॅास के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। सितंबर अंत से शुरू होने वाला है बिग बॅास 13। लेकिन अभी से शो का पहला प्रोमो शूट किया जा चुका है। जी हां, खुद चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी है।
29 सितंबर से शुरू होने वाले इस नए सीजन के प्रोमो को काफी दिलचस्प रखा गया है। जिसका फोकस शो के कांसेप्ट पर होगा। इसका पहला प्रोमो मुंबई के फिल्म सिटी में शूट किया गया। कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के पहले प्रोमो की शूटिंग की तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीर में सलमान कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स है कि सलमान प्रोमो में नागिन 3 फेम सुरभि ज्योति के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। इसमें उनका साथ करण वाही भी देंगे। जिसमें सलमान खान जॅागिंग करते हुए सुरभि के साथ फ्लर्ट करते हैं।
बता दें कि इस बार बिग बॅास 13 का सेट मुंबई के फिल्म सिटी में शिफ्ट किया गया है। प्राइज मनी को इस बार 50 लाख से बढ़ाकर सीधा 1 करोड़ कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार कई नामी स्टार्स को जोड़ने के लिए शो की प्राइज मनी को बढ़ाया गया है। साथ ही आम आदमी कंटेस्टेंट को शो से दूर रखा गया है।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि इस बार कौन से कंटेस्टेंट बिग बॅास का हिस्सा बनने के लिए हामी भर चुके हैं..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications