Bigg Boss 13 Video: पारस की गर्लफ्रेंड ने किया फोन, सलमान ने लाइव शो में खोया आपा!
बिग बॅास 13 का वीकेंड का वार काफी खास होने वाला है। इसकी वजह ये है कि एक बार फिर से सलमान खान शो के अंदर अपना आपा खोते हुए नजर आयेंगे। इस बार उनके गुस्से का शिकार सिद्धार्थ शुक्ला,रश्मि देसाई या फिर असीम रियाज नहीं होंगे।
बल्कि शो में इस बार मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह और पारस छाबड़ा पर सलमान खान अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आयेंगे। बीते दिन के प्रोमो के अनुसार सलमान खान साफ तौर पर मधुरिमा और विशाल को उनकी गलती दिखाते हैं और सजा भी सुनाते हैं।

हालांकि अभी तक सिर्फ प्रोमो के हिसाब से ये कहना सही नहीं होगा कि कौन शो से बाहर गया। लेकिन इस बार सलमान सबसे ज्यादा नाराज हुए हैं पारस छाबड़ा से।( नीचे देखिए इसका video)
Weekend ka vaar promo pic.twitter.com/GYrVT6TytT
— The Khabri (@TheKhbri) January 17, 2020


Click it and Unblock the Notifications











