..................... Bigg Boss 13 Salman Khan charging 400 crores for overall season here read - Hindi Filmibeat

तो क्या Bigg Boss 13 के लिए सलमान खान को मिल रहे हैं 400 करोड़, चौंकाने वाली खबर !

By Prachi Dixit

बिग बॅास 13 का आगाज अगस्त में होने वाला है। ऐसे में पिछले सीजन की तरह इस बार भी एक बार फिर से सलमान खान की फीस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।बिग बॅास 12 के लिए सलमान ने वीकेंड का वार यानी कि शनिवार और रविवार के एपिसोड के लिए 13 करोड़ की फीस चार्ज की।

इस बार फीस का आंकड़ा पहले से ज्यादा हो गया है। ये हमेशा से देखा गया है कि सलमान दस का दम से ज्यादा बिग बॅास को लेकर चर्चा में रहे हैं। ये भी कहा जाता है कि वीकेंड का वार की टीआरपी बिग बॅास के डेली एपिसोड से काफी अधिक होती है। ऐसे में सलमान बॅालीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार जब शो होस्ट करते हैं तो फीस का आंकड़ा करोड़ों में जाना तय माना जाता है।

Salman Khan

इस बार की फीस 31 करोड़ के करीब पहुंच गई है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान वीकेंड का वार के लिए इस बार 31 करोड़ की फीस लेने पर विचार कर रहे हैं। जो कि पूरे सीजन के लिहाज से 400 करोड़ पहुंच जाएगी। यानी कि बिग बॅास 12 की फीस की तुलना में इस बार सलमान 100 करोड़ अधिक चार्ज कर रहे हैं।

जो कि उनकी ईद पर रिलीज फिल्म भारत की कमाई से कई गुना अधिक है। भारत सिर्फ 200 का आंकड़ा पार कर पाई है। हालांकि इसपर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।

बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि इन 7 सुपरस्टार्स को बिग बॅास 13 का प्रस्ताव दिया गया है..यहां देखिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X