Bigg Boss 13: बिग बॉस ने दिया सलमान को खूबसूरत नया घर, इनसाइड तस्वीरें आयी सामने
बिग बॉस 13 हर साल अपने तीन खूबी को लेकर चर्चा में रहता है। पहला बिग बॉस का घर, दूसरा कंटेस्टेंट और तीसरा बिग बॅास के घर के अंदर सलमान के लिए नया घर। जिसे आप शैलेट कह सकते हैं। लोनावला में सलमान के लिए जिस तरह का शैलेट बनाया जाता था। ठीक वैसा ही इस बार मुंबई स्थित गोरेगांव के फिल्मसिटी में बनाया गया है।
जो कि बेहद खूबसूरत हैं। ये बिग बॅास के घर के बगल में ही बनाया गया है। डायरेक्टर उमंग कुमार हर साल बिग बॉस 13 में सलमान के शैलेट को एक बेहतरीन लुक देते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

इंटीरियर पर नजर डालते ही आप समझ जाएंगे कि लकड़ी से बनाया गया है और इसका लुक बेहद ही शानदार है। यहां पर इस शैलेट की कुछ खास तस्वीरें हमारे पास आयी हैं। चलिए आपको दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











