Bigg Boss 13: सलमान खान के गुस्से के बाद रश्मि ने किया अरहान से ब्रेकअप, Video वायरल
Recommended Video
Bigg Boss 13: Rashami Desai ने नेशनल TV पर तोड़ा Arhaan Khan से रिश्ता; कर लिया BREAK UP |FilmiBeat
बिग बॅास 13 में बीते दो वीक से अगर कोई कंटेस्टेंट चर्चा में है तो वह रश्मि देसाई हैं। जी हां, शो के अंदर रश्मि देसाई और अरहान खान का रिश्ता काफी लोकप्रिय हो रहा है।
हालांकि पिछले वीकेंड के वार पर सलमान खान ने अरहान की शादी और बच्चे का राज खोला। इसके बाद इस वीकेंड का वार पर सलमान खान ने रश्मि को साफ तौर पर कह दिया कि अरहान खान से रिश्ते के बारे में उन्हें सोचना चाहिए।

इससे पहले घर के अंदर रश्मि के भाई गौरव की भी एंट्री हुई थी, उन्होंने रश्मि को ये समझाने की कोशिश की कि अरहान को लेकर उन्हें दोबारा सोचना चाहिए। अब ऐसा लगता है कि रश्मि ने अपना फैसला ले लिया है। जी हां, बिग बॅास के घर का का ये लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर अरहान के साथ रश्मि अपना रिश्ता खत्म करते हुए नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











