BB13: अरहान से बचने के लिए रश्मि देसाई ने बदला अकाउंट्स पासवर्ड, घर की चाबियां !

बिग बॅास 13 में अरहान खान और रश्मि देसाई के बीच का प्यार अब कानून तक पहुंच गया है। बिग बॅास 13 में हाल ही में प्रेस मीट में एक सवाल के जवाब में रश्मि देसाई ने साफ तौर पर कहा कि वह अब सिंगल हैं।

उनका किसी भी तरह से अरहान खान के साथ कोई भी रिश्ता नहीं है। उन्होंने सबके सामने अरहान के साथ अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ घर से बाहर निकलने के बाद अरहान खान ने कहा था कि वह रश्मि को शो का विजेता देखना चाहते हैं।

Bigg Boss 13

वह घर के बाहर उनका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि रश्मि किसी भी तरह का कोई भी रिश्ता अरहान के साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। अब ये पूरा मामला नया और कानूनी मोड़ ले चुका है। रश्मि ने अरहान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।

अकाउंट के पासवर्ड भी बदल दिए

अकाउंट के पासवर्ड भी बदल दिए

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट मुताबिक अरहान खान ने रश्मि से जुड़ी चीजों पर अपने अधिकारों को खो दिया है। रश्मि ने बिग बॅास टीम के जरिए अरहान के जरिए ये मैसेज पहुंचाया था कि उनसे जुड़ी किसी भी चीज से अरहान से जोड़ा नहीं जाए। इतना ही नहीं रश्मि की टीम ने सभी सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड भी बदल दिए हैं।

मैसेज डिलीट

मैसेज डिलीट

रश्मि की घर की चाबियां प्रोडक्शन हाउस को दी गई है। ताकि अरहान और उसके परिवार से जुड़ा कोई भी सदस्य रश्मि के घर का इस्तेमाल नहीं कर पाए। अरहान खुद से रश्मि के सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल कर उन्हें कोसने वाले मैसेज डिलीट कर रहे हैं। यही वजह है कि रश्मि की टीम ने पासवर्ड बदल दिया है।

बेटी के लिए खुश हैं रश्मि की मां

बेटी के लिए खुश हैं रश्मि की मां

वहींस्पॉटबॉय से बातचीत में रश्मि की मां ने बेटी की निजी जिंदगी के इस तरह नेशनल टीवी पर आने के बारे में कहा है कि मैं निराश नहीं हूं। हर कहानी के दो पहलू होते हैं। मुझे पता है कि मेरी बेटी के लिए ये जानना दिल तोड़ने जैसा है। मुझे खुशी है कि उसके सामने अरहान की सच्चाई आई। मैं हमेशा सकारात्मक पहलू देखती हूं।

सलमान खान ने बेटी का साथ दिया

सलमान खान ने बेटी का साथ दिया

सलमान खान के रश्मि के सपोर्ट करने पर उनकी मां ने कहा कि जब वह घर में जाकर रश्मि को समझा रहे थे तो वह पल मेरे लिए काफी भावुक करने वाला था। मैं सलमान खान की शुक्रगुजार हूं। उन्होंने जो मेरी बेटी के लिए किया। उस समय उसे कोई चाहिए था, सलमान खान वहां थे। उन्हें पूरा यकीन है कि ये सीजन उनकी बेटी जीतेगी।

अरहान का आया बड़ा बयान

अरहान का आया बड़ा बयान

दूसरी तरफ पिंकविला से बातचीत में अरहान ने कहा है कि लीगल नोटिस वाली खबर बिल्कुल गलत है। पता नहीं इस तरह की खबरें कौन फैला रहा है। अरहान के मुताबिक उनसे और रश्मि से जुड़ी सभी खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X