..................... बिग बॅास 13 अरहान खान और सिद्धार्थ शुक्ला की फाइट Bigg Boss 13 rashami desai rumoured boyfriend arhaan and siddharth shukla fight Video - Hindi Filmibeat

Bigg boss 13 Video: रश्मि देसाई के खास दोस्त अरहान और सिद्धार्थ शुक्ला की जबरदस्त फाइट

बिग बॅास 13 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री के बाद गेम का पूरा रंग बदल गया है। एक तरफ जहां रश्मि देसाई घर से बेघर हुई हैं। वहीं घर के अंदर उनके बेहद खास दोस्त और कथित बॅायफ्रेंड अरहान खान की एंट्री हुई है। सोमवार यानी कि आज के एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है।

जिसे देखने पर साफ दिखाई पड़ रहा है कि अरहान अपनी खास दोस्त रश्मि की दुश्मनी को यहां पर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ निभाते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे पहले जहां खाना बनाने के दौरान अरहान जाकर सिद्धार्थ शुक्ला से कहते हैं कि वह लच के लिए भी प्याज कट कर दें। इस पर सिद्धार्थ शुक्ला भड़क जाते हैं और उन्हें अरहान का बोलने का तरीका पसंद नहीं आता है।

Bigg boss 13,

इसके साथ नॅामिनेशन टास्क के दौरान अरहान खुले तौर पर सिद्धार्थ शुक्ला को चैंलेज देते हैं और कहते हैं कि सारा फैसला यहीं पर होगा। ऐसा मालूम होता है कि वह उन्हें नॅामिनेट भी करते हैं।

शहनाज खुद को एंटरटेनमेंट मानते हुए हिंदुस्तानी भाऊ को नॅामिनेट करती हैं। साथ ही हिंदुस्तानी भाऊ का एक वीडियो सामने आया है।

जहां पर वह पारस और तहसीन पूनावाला की स्टाइल की नकल करते हुए दिखाई देते हैं। जिस पर पूरा घर हंसी से लोटपोट होता हुआ दिख रहा है। इतना तो तय है कि हिंदुस्तानी भाऊ के आने से शहनाज को टक्कर जरूर मिली है। यहां देखिए आज के एपिसोड का ये प्रोमो Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X