रश्मि देसाई का पर्दाफाश, मैनेजर का खुलासा 10 साल तक नहीं होंगी बैंकरप्ट, करोड़ों की प्रापर्टी !
बिग बॅास 13 का फिनाले करीब है। ऐसे में रश्मि देसाई के झूठ का पर्दाफाश हुआ है। बता दें कि इस बार का बिग बॅास 13 का सीजन कई मामलों में अजीब रहा है। जहां पर गेम के साथ कई कंटेस्टेंट की निजी जिंदगी से भी पर्दा उठा है।
खासकर इस सीजन में रश्मि देसाई अपनी निजी जिंदगी, लव लाइफ और बुरे दिनों को लेकर चर्चा में रही हैं। याद हो तो अरहान खान ने रश्मि देसाई की निजी जिंदगी की एक सबसे बड़ी सच्चाई सबके सामने रखी थी, जहां पर उन्होंने शेफाली बग्गा से बात करते हुए ये कहा था कि रश्मि देसाई बैंकरप्ट हो गई थी।

उनका बैंक अकाउंट खाली हो गया था, ऐसे में उन्होंने रश्मि की मदद की थी। जब फिनाले इतने करीब है तो रश्मि देसाई की मैनेजर ने एक वेबसाइट से बातचीत में रश्मि के बैंकरप्ट होने की खबर को गलत बताया है।


Click it and Unblock the Notifications