BB 13:पहली बार रश्मि देसाई के एक्स पति नंदीश का आया बयान, कहा मुझे बुलाया गया है
बिग बॅास 13 के दौरान ऐसे कई सदस्य हैं जो कि लगातार अपनी निजी जिंदगी के चलते चर्चा में बने हुए हैं। उसी में से एक नाम है रश्मि देसाई का। रश्मि देसाई के निजी जिंदगी की कई किताब बिग बॅास में खुली है।
एक तरफ जहां दर्शक ये जानने की कोशिश में रहे हैं कि उनका और सिद्धार्थ शुक्ला का क्या रिश्ता रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ अरहान के साथ अपने रिश्ते पर कई सवाल खड़ा कर चुकी हैं रश्मि देसाई।

हालांकि बिग बॅास 13 सीजन के इन बीते तीन महीने में कभी भी रश्मि के पहले पति नंदीश संधू का रिएक्शन नहीं आया। लेकिन अब पहली बार नंदीश संधू ने रश्मि देसाई के गेम और बिग बॅास 13 को लेकर एक खुलासा किया है।


Click it and Unblock the Notifications