Bigg Boss 13 VIDEO: रश्मि- देवोलीना ने किया सिद्धार्थ शुक्ला को टारगेट कहा- फटा पोस्टर निकला हीरो
बिग बॅास 13 में एक बार फिर से रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की एंट्री हो चुकी है। नया प्रोमो सामने आया है जिससे साफ पता चल रहा है कि घर में दोनों की एंट्री से सिद्धार्थ खुश नहीं हैं। वह आसिम से बात करते नजर आते हैं कि अब वो लोग यहां पर मजबूत हो गए हैं। वहीं शहनाज जाकर रश्मि और देवोलीना को कहती हैं कि आपके आने से वो खुश नहीं हैं।
रश्मि कहती हैं कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इतना ही नहीं रश्मि और देवोलीना एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला का मजाक उड़ाते हुए नजर आती हैं औऱ कमेंट करती हैं कि फटा पोस्टर और निकला हीरो। दूसरी तरफ पारस और माहिरा मिलकर रश्मि और देवोलीना को कहते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला ने उठा कर पटका है। इस पर रश्मि कहती हैं कि तू देख मैं क्या करती हूं।

हिंदुस्तानी भाऊ बात करते हुए शेफाली से कहते हैं कि अब ये सब मिलकर सिद्धार्थ को नीचा गिराने की कोशिश करेंगे। इस बीच हिंदुस्तानी भाऊ और शहनाज के बीच हिमांशी को लेकर बहस होती है।
इसके साथ एक बार फिर टास्क के दौरान पारस और सिद्धार्थ के बीच आपसी टशन देखने को मिलेगा। जहां पर माहिरा फिर से काफी गुस्सा हो जाती हैं। शहनाज जाकर माहिरा को समझाती हैं। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर शहनाज को माहिरा और पारस चेतावनी देते हैं। चलिए आपको आज के एपिसोड की ये झलक दिखाते हैं। यहां देखिए इसका VIDEO


Click it and Unblock the Notifications