BB13 Video: राखी सावंत ने दी धमकी कहा, सलमान खान मुझे न्याय चाहिए, पुलिस में शिकायत
बिग बॅास 13 इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। इस बार शो के अंदर कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट की कमी नहीं है। शो को इस बार टीआरपी देने के लिए कई सारे कंटेस्टेंट शो के अंदर मौजूद हैं। खासकर शहनाज।
सिद्धार्थ शुक्ला से अपनी दोस्ती तोड़ने के बाद शहनाज का बर्ताव उनके कई फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। यहां तक कि घर के अंदर उनकी हरकत देखकर शेफाली जरीवाला ने शहनाज को पंजाब की कैटरीना छोड़ राखी सावंत बुला दिया।

इसे लेकर शहनाज ने घर के अंदर बवाल किया। वहीं घर के बाहर राखी सावंत का गुस्सा फूट पड़ा है। राखी ने एक वीडियो जारी करके कहा कि वह ये सारी हरकत जरा भी सहने वालों में से नहीं हैं। यहां तक उन्होंने सलमान खान को भी इस मामले में खड़ा कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications