..................... Bigg Boss 13 Rakhi Sawant entry with Deepak Kalal Salman Khan Show - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 13 में मचेगा बवाल, जब राखी सावंत करेंगी इस शख्स के साथ एंट्री, फैंस को झटका !

By Prachi Dixit

आप ही सोच लीजिए कि बिग बाॅस के घर में अगर राखी सावंत की एंट्री हुई, तो फिर क्या हो सकता है। फिलहाल आपको बता दें कि अपनी अजीब हरकत से हमेशा कंट्रोवर्सी का हिस्सा बनने वालीं राखी सावंत बिग बॅास 13 के घर में एंट्री करने जा रही हैं। वो भी यू-ट्यूब सेलेब्रिटी दीपक कलाल के साथ।

ये वहीं दीपक कलाल हैं जो पिछले साल राखी सावंत से शादी करने जा रहे थे। राखी ने बताया था कि वह अमेरिका जाकर दीपक से शादी करने वाली हैं। हालांकि बाद में दोनों ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर भी जमकर ड्रामा किया। मिली जानकारी के अनुसार अब राखी और दीपक बिग बॅास के घर में दिखाई देंगे।

Bigg Boss 13

ऐसा हम नहीं बल्कि खुद राखी का कहना है। उन्होंने दीपक के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जो साफ इशारा कर रही है कि दोनों बिग बॅास के घर जाने वाले हैं। इस तस्वीर में लिखा है कि राखी सावंत और दीपक कलाल बिग बॅास 13 में। मेकर्स की तरफ से इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आयी है। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो दर्शकों का क्या हाल होगा ये सोचा नहीं जा सकता।

आपको बता दें कि राखी पहली बार बिग बॅास के घर में नहीं जा रही हैं। इससे पहले भी वह बिग बॅास का हिस्सा रह चुकी हैं। बिग बॅास के अब तक के कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट की लिस्ट में राखी का नाम भी शामिल है। साथ ही क्या आप जानते हैं कि बिग बॅास के ऐसे कौन से कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट हैं जिन्हें फिर से दर्शक नहीं झेल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X