Bigg Boss 13 Spoiler Video: सिद्धार्थ डे ने उठाया शहनाज पर हाथ, घर में हुई तोड़ फोड़ Video
बिग बॉस 13 का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। जिसके अनुसार नॅामिनेशन से खुद को बचाने के लिए बीते दिन बिग बॅास ने सांप सीढ़ी का दिलचस्प टास्क दिया। जहां पर नॅामिनेशन सदस्यों में से किसी एक को सेफ होने का मौका मिल सकता है। हालांकि बीते दिन ये टास्क घर में हुए घमासान के बाद रोक दिया गया।
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज, देवोलीना, आरती सिंह और रश्मि देसाई के बीच जबरदस्त झड़प देखने को मिली। वहीं आज के एपिसोड का जो वीडियो सामने आया है। वो काफी चौंकाने वाला है। आज के एपिसोड में एक बार फिर से देवोलीना, मायरा, रश्मि देसाई, शेफाली, सिद्धार्थ डे और पारस छाबड़ा गेम में लौट कर आयेंगे।

वहीं शहनाज को बुरी तरह से टारगेट करते हुए उनके कैरेक्टर पर उंगली उठाई जाएगी। सिद्धार्थ डे टास्क दौरान शहनाज को धक्का भी मारते हैं। ऐसे में शहनाज घर के सामान को तोड़ने लगती है। सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं। शहनाज रोते हुए कहती हैं कि मुझे अब इस घर में नहीं रहना है।
आपको बता दें कि इस वीक की वोटिंग लाइन गुरुवार तक के लिए बंद की गई है। मुमकिन है कि इस वीक किसी भी कंटेस्टेंट को शो से बाहर नहीं निकाला जाए। या फिर एक साथ वोटिंग करके किन्हीं तीन या चार कंटेस्टेंट को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस वीक फिनाले में पहुंचने के लिए केवल 2 वीक का गेम बचा हुआ है। यहां देखिए इसका वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications