Bigg Boss 13 Spoiler Video: नॉमिनेशन के लिए घमासान, शेफाली ने खोली रश्मि-पारस की पोल
बिग बॉस 13 का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। जिसके अनुसार नॅामिनेशन टास्क के लिए प्यार का गुलाब होगा साथ। लेकिन एक अलग ट्विस्ट के साथ। प्रोमो के हिसाब से ऐसा लग रहा है कि जिस लड़के के हाथ में या फिर टीम के हाथ में गुलाब आएगा। उस टीम की लड़की को किसी एक लड़के को नॅामिनेट करने का मौका मिलेगा।
इस टास्क के लिए पारस, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम प्लानिंग करते हुए दिखाए दे रहे हैं। जहां पर गुलाब को अपने हाथ में लेने के लिए पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच झड़प भी दिखाई देगी।

इसके साथ एक और दिलचस्प टास्क मिलता है शेफाली बग्गा को। जहां पर शेफाली को न्यूज रिपोर्टर बनकर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट से उनकी गेम प्लानिंग या फिर चर्चित लड़ाई पर बात करनी है। ऐसे में जहां रश्मि को शेफाली अपने टास्क में फंसा देती हैं। वहीं देवोलीना और पारस का असली गेम भी सबके सामने आता हुआ दिखाई देता है।
वैसे फैंस के लिए इस बार का वीकेंड भी दिवाली के फटाखे की तरह धमाकेदार और जबरदस्त होने वाला है। ये देखना दिलचस्प होगा कि इस वीक घर से बेघर होने के लिए कौन से कंटेस्टेंट नॅामिनेट होते हैं और कौन खुद को टास्क करके बचा पाता है। चलिए आज के एपिसोड का ये प्रोमो वीडियो देखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications