Bigg Boss 13 Video: सिद्धार्थ-असीम के लिए मॅाल में जमा हुआ 5000 हजार फैंस,भीड़ बेकाबू
बिग बॅास 13 में एक नहीं बल्कि कई बार मॅाल टास्क हुआ है। जहां पर फिनाले में पहुंचने के लिए खास कंटेस्टेंट को सेट से नजदीक मॅाल में ले जाया जाता है। हालांकि इस बार चैनल की तरफ से ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई। लेकिन सोशल मीडिया पर बीते दिन ये खबर वायरल हो गई कि मुंबई के गोरेगांव स्थित ओबेरॅाय मॅाल में सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और असीम रियाज के बीच मॅाल टास्क होगा।
फिर क्या सुबह से हजारों की संख्या में फैंस मॅाल पहुंच गए। लगातार बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए मुंबई के इस मॅाल का अचानक उस समय बंद कर दिया गया जब तकरीबन 5 हजार से अधिक समर्थक वहां पहुंच गए। ऐसे में वहां की स्थिति बेकाबू हो गई। जिसके एक नहीं बल्कि कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

इस बीच चैनल और मॅाल की तरफ से ये मैसेज भी दिया गया कि ऐसा कोई टास्क नहीं होने वाला है। लेकिन लोग वहां से हटने के लिए तैयार नहीं हुए। दूसरी तरफ विकास गुप्ता ने भी लोगों से अपील की कि वह मॅाल से चले जाए। ऐसा कोई भी टास्क नहीं होने वाला है।
इस नए वीडियो में आप साफ देखेंगे कि कैसे पुलिस को मॅाल के अंदर आकर लोगों से बाहर जाने के लिए कहना पड़ा। फिलहाल इस सीजन में अगर मॅाल टास्क होता है तो ऐसे में मेकर्स और पुलिस के लिए इस हालात को संभालना काफी मुश्किल होने वाला है। फिलहाल अगले वीक फिनाले हैं। विनर के तौर पर सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज का नाम चर्चा में हैं। ( नीचे देखिए इसका VIDEO)
View this post on InstagramA post shared by TRENDGYAN KHABRI🌐 (@trendgyann) on
और वीडियो..
View this post on InstagramA post shared by TRENDGYAN KHABRI🌐 (@trendgyann) on


Click it and Unblock the Notifications