''अमीषा पटेल, सिद्धार्थ जैसे एक्टर बेरोज़गार हैं, सिर्फ पैसे कमाने के लिए बिग बॉस 13 में आए हैं''
Recommended Video
बिग बॉस 13 शुरुआत से ही सुर्खियों में आ चुका है। जहां शो के अंदर काफी उथल पुथल मचा हुआ है, वहीं शो के बाहर भी कम हंगामा नहीं है। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट रह चुकीं पायल रोहगती ने ट्वीट किया है , जहां उन्होंने शो के इस सीजन के प्रतिभागियों को 'जॉबलेस' यानि की बेरोज़गार कहा है।
पायल ने लिखा- अमीषा पटेल, कोएना मित्रा, रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के पास कोई काम नहीं है, इसीलिए इन्होंने पैसों के लिए 'बिग बॉस 13' करने का फैसला लिया है। बाकी जो हैं वे बेमतलब के हैं जिन्हें सिर्फ फेम की जरूरत है इसीलिए ये मुफ्त में ही आ गए होंगे। मैं भी 'जॉबलेस' थी जब मैं 'बिग बॉस' में गई थी।"

बस फिर क्या था.. पायल के इस बायान के बाद ट्विटर पर लोगों ने उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूज़र ने लिखा- हां, तेरे पास बहुत काम है.. मूवी, सीरियल, रियलिटी शो, वेब सीरीज, एड सबकी लाइन लगी हुई है..
वहीं, एक यूजर ने लिखा, "आप जॉबलेस थीं नहीं, आप अब भी जॉबलेस हैं।" बता दें, पायल रोहतगी 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन में शामिल हुई थीं। उस दौरान घर में ठहरे शो के दूसरे प्रतिभागी राहुल महाजन के साथ अपने रोमांस के लिए पायल लगातार सुर्खियों में रही थीं। घर में रहकर ये अपनी बोल्डनेस के लिए भी काफी चर्चा में रही थीं।
बहरहाल, बिग बॉस 13 की अच्छी शुरुआत हुई है। इस हफ्ते किसी कंटेंस्टेंट को बाहर नहीं निकाला जाएगा। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई अभी से दर्शकों के फेवरिट बन चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में घर के लिए क्या क्या धमाका होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











