Bigg Boss 13 Video: पारस नहीं सिद्धार्थ शुक्ला घर से बाहर, बिग बॅास का कड़ा फैसला
बिग बॅास 13 में इस वीक सिद्धार्थ शुक्ला के कप्तान बनने के बाद काफी ड्रामा हुआ। जहां पर बिग बॅास ने सिद्धार्थ को ये अधिकार दिया कि इस वीक नॅामिनेशन का फैसला वह लेंगे। सिद्धार्थ ने असीम, शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा, आरती और हिमांशी को नॅामिनेट किया है। हालांकि वोटिंग लाइन बंद है।
ऐसे में आज के एपिसोड के प्रोमो में ये दिखाया गया है कि घर से पारस छाबड़ा बेघर हो रहे हैं। शहनाज इसे लेकर काफी दुखी हैं। बिग बॅास के फैंस भी इस बात से हैरान है कि कैसे पारस बाहर हो सकते हैं।

लेकिन अब नई रिपोर्ट से सिद्धार्थ शुक्ला के घर से बेघर होने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बिग बॅास आज घरवालों के सामने कोई कड़ा फैसला सुनाने वाले हैं। जिसकी खबर हर किसी को चौंका कर रख देगी।
यहां देखिए VIDEO


Click it and Unblock the Notifications