बिग बॉस 13: सलमान ने बनाई खिचड़ी, इस बार खुद करेंगे नॉमिनेट और घर से बाहर
सलमान खान का शो बिग बॉस 13 इस बार लगातार लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। कारण है कि हर प्रोमो के साथ सलमान खान शो के बारे में एक नया ट्विस्ट या एक नई हिंट दे दे रहे हैं और फैन्स बस कयास लगा रहे हैं कि इस बार शो में और क्या अलग हो सकता है। अब सीज़न का नया प्रोमो सामने आ चुका है।
इस प्रोमो में सलमान खान खाना पकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में सलमान कहते हैं कि इस बार सटके हुए सितारे जब परोसेंगे Mad मनोरंजन तो सब करना पड़ेगा। क्योंकि केवल चार हफ्तों में आएगी फिनाले की बारी।

इस वीडियो में सलमान खान वार्निंग भी देते हैं कि हम तो पका रहे हैं खिचड़ी लेकिन सितारे फैलाएंगे रायता। साथ ही ये वीडियो, बिग बॉस 13 की प्रीमियर डेट का एलान भी करता है।
बिग बॉस 13, 29 सितंबर से शुरू हो रहा है और जैसा कि हर प्रोमो से साफ है कि इस बार केवल 4 हफ्तों में पूरा खेल खत्म हो जाएगा। वहीं खबरों की मानें तो सीज़न का पहला नॉमिनेशन और एलिमिनेशन खुद सलमान खान करेंगे।
इस बार शो में दो टीम होंगी - एक प्लेयर और एक भूत। दोनों टीम एक दूसरे के चेहरों से बेखबर होंगी और उन्हें बेनकाब करना ही चार हफ्तों का खेल बनेगा।


Click it and Unblock the Notifications











